उत्तराखंड का खूबसूरत शहर है हरिद्वार। गंगा के किनारे बसा ये शहर हर समय सुंदर दिखता है। यहां हजारों लोग रोजाना घूमने जाते हैं।
हरिद्वार का पुराना नाम मायानगर या मायानगरी था। इसे लोग हरि का द्वार और गंगा द्वार भी कहते हैं।
संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म कैदी के लिए किरण कुमार के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।
हरिद्वार गंगा के तट पर बसा है। जब समुद्र मंथन हुआ था, तब अमृत हर की पैड़ी में गिरा था।
हरिद्वार में तीनों देवताओं ब्रम्हा, विष्णु, महेश का वास माना जाता है। हरिद्वार से कुछ ही दूरी पर बद्रीनारायण और केदारनाथ बसे हुए हैं।
ऐसा कहा जाता है कि हर की पैड़ी पर भगवान विष्णु ने अपने पैर की छाप छोड़ी थी। गंगा जी की लहरें उसे हमेशा छूकर वापिस जाती है।
हरिद्वार में भी सबसे बड़ा कुंभ का मेला लगता है। इस मेले में लोग देश-विदेश से आते हैं।
हरिद्वार में शक्ति त्रिकोण बना हुआ है। इसका मतलब है पहले मनसा देवी, फिर चंडी देवी, तीसरा सती देवी का स्थान पड़ता है।
हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती होती है। शाम को यहां का भव्य नजारा देखने लायक होता है। इसी तर्ज पर बनारस में भी गंगा आरती होने लगी।
हरिद्वार में न सिर्फ आप धार्मिक स्थल घूम सकते हैं बल्कि यहां की खूबसूरती भी देख सकते हैं। गर्मी का मौसम यहां घूमने के लिए बढ़िया होता है।