पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
आईसीसी ने कहा है कि धोनी की निरंतरता, फिटनेस और लंबा करियर इसका प्रमाण है कि उन्होंने 17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच खेले।
वहीं धोनी ने इसपर कहा है कि ICC हॉल ऑफ फेम में नाम आना एक बहुत बड़ा सम्मान है।
वे ये उपलब्धि पाने वाले 11वें भारतीय भारतीय है। आइए धोनी से पहले ये सम्मान किन 10 भारतीय हस्तियों को मिला है इसपर नजर डाल लेते हैं।
साल 2009 में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर, गेंदबाज बिशन सिंह बेदी और पूर्व कप्तान कपिल देव को ये सम्मान दिया गया था।
साल 2015 में ये सम्मान अनिल कुंबले तो 2018 में राहुल द्रविड़ को मिला था।
2019 में सचिन तेंदुलकर को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था तो 2021 में वीनू मांकड़ को ये सम्मान दिया गया था।
साल 2023 में डायना एडुल्जी और वीरेंद्र सहवाग को ये सम्मान मिला था।
बीते साल यानी 2024 में नीतू डेविड को ICC हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई थी।