बेल्जियम की राजकुमारी एलिजाबेथ इस समय काफी परेशान हैं। उनका सपना टूट गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स पर बैन लगाने की घोषणा की।
इसके बाद बेल्जियम की राजकुमारी एलिजाबेथ का भविष्य अधर में लटक गया है।
23 साल की राजकुमारी एलिजाबेथ ने सितंबर 2024 में हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में मास्टर डिग्री शुरू की थी लेकिन अब उन्हें बेल्जियम लौटना पड़ा है।
मीडिया आउटलेट 'हेट लास्ट न्यूज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलिजाबेथ ने हार्वर्ड में अपना पहला एकेडमिक ईयर पूरा कर लिया है।
2001 में जन्मी, एलिजाबेथ बेल्जियम के किंग फिलिप और क्वीन मथिल्डे के चार बच्चों में सबसे बड़ी हैं। एलिजाबेथ, बेल्जियम के सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं।
वह बेल्जियम की पहली रानी शासक के रूप में इतिहास रचेंगी। उन्होंने यूके की ��क्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिक्स में बैचलर डिग्री हासिल की है।
इसके बाद उन्होंने पब्लिक पॉलिसी में दो साल की मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका के हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में एडमिशन लिया था।
प्रिंसेस एलिजाबेथ ने इंटरनेशनल रिलेशन और मानवाधिकारों से संबंधित एक इंटर्नशिप की है।