situs togel toto slot dentoto
सफलता का दूसरा नाम है रतन टाटा, छात्र गांठ बांध लें उनके ये 10 कोट्स

सफलता का दूसरा नाम है रतन टाटा, छात्र गांठ बांध लें उनके ये 10 कोट्स

नष्ट कर सकती है मानसिकता​​

लोहे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, यह काम खुद उसका ही जंग कर सकता है। ठीक उसी तरह किसी व्यक्ति को उसकी मानसिकता के अलावा कोई और नष्ट नहीं कर सकता है।

प्रतिभा को विकसित करने का अवसर​​

हम सभी के पास समान योग्यता नहीं है लेकिन हमारे पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समान अवसर हैं।

​​दूसरों की नकल​​

दूसरों की नकल करने वाला व्यक्ति कुछ समय के लिए आगे तो बढ़ सकता है लेकिन बहुत आगे नहीं जा पाता।

पत्थरों से बनाएं महल​​

उन सारे पत्थरों को अपने पास रख लें, जिसे लोग आप पर फेंकते हैं और इन पत्थरों का प्रयोग अपना महल बनाने में करें।

अवसर और चुनौतियों की पहचान​​

अपने जीवन की परिस्थितियों और अपनी प्रतिभाओं के अनुसार, अपने लिए अवसर एवं चुनौतियों की पहचान करनी चाहिए।

अपनी गलती से सीखो​​

तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है, किसी को इसका दोष मत दो। अपनी इस गलती से सीखो और जीवन में आगे बढ़ो।

साथ साथ चलिए​​

अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए, लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ-साथ चलिए।

जीवन में लाएं आनंद​​

हम सभी एक इंसान हैं न कि मशीन, इसलिए अपने जीवन में आनंद लाएं, गंभीरता नहीं।

गुणों की करें पहचान​​

हर व्यक्ति में कुछ विशेष प्रतिभाएं होती हैं, इसलिए सफलता पाने के लिए अपने गुणों की पहचान करनी चाहिए।