भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बनकर तैयार हो गया है, आज 6 जून को इसका पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।
दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल से अब श्रीनगर तक सीधे ट्रेन से जाया जा सकेगा।
जम्मू और पीर पंजाल की पहाड़ियों की ऊंचाई पार करते हुए आपकी ट्रेन चिनाब घाटी पहुंचेगी।
इस पुल को चिनाब नदी पर बनाया गया है। आज इस ब्रिज पर पहली ट्रेन गुजरेगी।
इस एतिहासिक पुल ने न केवल कश्मीर घाटी को भारत से जोड़ा, बल्कि इलाके में टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा।
करीब 1486 करोड़ रुपये की लागत से इस Chenab Railway Bridge को बनाया गया है, इसे बनने में करीब 16 साल लगे हैं।
ये न सिर्फ इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है, बल्कि USBRL के लिए ये अब तक का सबसे चैलेंजिंग प्रोजेक्ट भी रहा है।
क्या आप जानते हैं, 2002 में इसे नेशनल प्रोजेक्ट घोषित किया गया था। इस पूरे प्रोजेक्ट की बात करें, तो कुल 38 टनल बनाई गईं, जिनकी कुल लंबाई 119 किमी है।
इस पुल का आकार किसी धनुष की तरह है, जो कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में है। इसकी ऊंचाई एफिल टॉपर से भी ज्यादा है।