आज के समय में बेहतर करियर के लिए अच्छी पढ़ाई और एक्सपीरियंस का होना काफी जरूरी है. ऐसे में आप बिना डिग्री के भी अच्छी कमाई कर सकते हैं.
इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे करियर ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको कॉलेज की डिग्री की जरुरत नहीं है. तो चलिए जानते हैं.
डिजिटल मार्केटिंग में आपको सोशल मीडिया प्रबंधन, कंटेंट डेवलपमेंट और वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Google Ads, SEO सिखाया जाता है. कोर्स के बाद आप 4 लाख से लेकर 10 लाख तक कमा सकते हैं.
फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग के लिए आपको किसी डिग्री की जरूरत नहीं है. आप वेबसाइट्स, ब्लॉग्स, विज्ञापनों के लिए लिख सकते हैं. इसके जरिए आप हर महीने 50 हजार से लेकर 5 लाख तक कमा सकते हैं.
अगर आपको ऐप और वेबसाइट बनाने के शौक है तो आप वेबसाइट डेवलपमेंट और डिजाइन कोर्स कर सकते हैं. इस फील्ड में आप 5 लाख से 16 लाख तक कमा सकते हैं.
भारत में रियल एस्टेट ब्रोकर बनने के लिए आपको डिग्री की जरूरत नहीं है. इस फील्ड में करियर बनाने के लिए रियल एस्टेट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. इसमें शुरुआती सैलरी 4 लाख से 20 लाख तक हो सकती है.
Makeup Artist/ Hair stylist बनने के लिए डिग्री से ज्यादा काबिलियत और क्रिएटिविटी ज्यादा मायने रखता है. इसमें आप शॉर्ट टर्म कोर्स कर 5 लाख से 12 लाख तक कमा सकते हैं.
अगर आपके पास फंड है तो आप अपना फूड, डिलीवरी या लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी में निवेश कर सकते हैं. इसमें कम समय में मेहनत के बाद आप 5 लाख से 25 लाख तक कमा सकते हैं.
यदि आप कई भाषा जानते हैं तो आप ट्रांसलेशन का काम कर सकते हैं. इसमें आप 25 हजार से लेकर 1 लाख रुपये महीना तक कमा सकते हैं.
भारत में इवेंट प्लानिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है. इसमें आपको किसी तरह की एकेडमिक नॉलेज की जरुरत नहीं होती है. इसमें आपको हर महीना लाखों कमा सकते हैं.