एक AC खरीदते हुए आप क्या देखते हैं, कूलिंग कैपेसिटी यानी AC कितनी कूलिंग कैपेसिटी वाला है. इसका आकलन आप टन से लगाते हैं.
AC कितने टन का है इससे ही आप कूलिंग क्षमता का पता लगा सकते हैं. अब सवाल है कि AC में टन का क्या मतलब होता है. इसका जवाब बहुत ही आसान है.
अगर आसान भाषा में देखें, तो 1 टन के AC का मतलब है कि वह हर घंटे में 12,000 BTU (British Thermal Units) की गर्मी को हटा सकता है.
1 टन के AC में इतनी कूलिंग क्षमता है कि वह 12,000 BTU/घंटे गर्मी हटा सकता है. इसका मतलब है कि जितना ज्यादा टन, उतनी ज्यादा ठंडक देने की ताकत.
यानी 1 टन AC का मतलब ये नहीं है कि उनका वजन 1 टन है, बल्कि ये यूनिट उसकी कूलिंग को दिखाती है. यानी AC कितनी कूलिंग करता है.
अगर आप एक नया AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको 90 से 120 Sq ft एरिया वाले कमरे के लिए 1 टन का AC खरीदना चाहिए.
वहीं 120 से 180 sq. ft के एरिया के लिए आपको 1.5 टन क्षमता वाला AC और 180–250 sq. ft के कमरे के लिए 2 टन का AC खरीदना चाहिए.
इसके अलावा आपके कमरे में धूप आती है या नहीं, इससे भी कूलिंग क्षमता पर असर पड़ती है. अगर धूप ज्यादा आती है, तो आपको बड़ा AC खरीदना चाहिए.