12वीं के बाद अधिकतर छात्र बीबीए, बीसीए, बीकॉम या बीएससी की तरफ रुख करते हैं।
यह ग्रेजुएट कोर्स है। इस कोर्स को करने के बाद आप करियर को शानदार बना सकते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि BBA और BCA में क्या अंतर होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर होता है तो यहां जान लीजिए।
बता दें बीबीए का फुलफॉर्म बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Bachelor Of Bussiness Administration) होता है।
जबकि BCA का फुलफॉर्म बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (Bachelor Of Computer Application) होता है।
बीबीए तीन साल का डिग्री प्रोग्राम है। यह कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और अन्य संबंधित क्षेत्रों में एक मजबूत आधार देता है।
इस कोर्स के दौरान छात्रों को मैनेजर और एंटरप्रेन्योरशिप स्किल सिखाई जाती है।
वहीं बीसीए भी तीन साल का बैचलर डिग्री प्रोग्राम है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए काफी पॉपुलर है जो कंप्यूटर साइंस संबंधी विषयों में अपना भविष्य देखते हैं।
अधिकतर छात्रों का सवाल रहता है कि दोनों में से कौन सा कोर्स बेस्ट है? किसमें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है? बता दें दोनों ही कोर्स अपनी अपनी जगह बेस्ट हैं।
Know more