किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त मानी जाती हैं। सदियों से लोग किताबें लिखते और पढ़ते आ रहे हैं।
लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी लाइब्रेरी कौन सी है और ये किस राज्य में है?
इस तरह के सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं।
ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो आज हम आपको इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं।
कोलकाता में स्थित नेशनल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (राष्ट्रीय पुस्तकालय) देश की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है।
बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना साल 1836 में की गई थी। ये करीब 30 एकड़ में फैला है।
इस लाइब्रेरी का इतिहास ब्रिटिश काल से जुड़ा है। इसे पहले इंपीरियल लाइब्रेरी के नाम से जाना जाता था।
इस लाइब्रेरी में हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, संस्कृत और अन्य कई भाषाओं में 22 लाख से भी अधिक किताबें हैं।
यह सरकार द्वारा संचालित की जाती है और सभी नागरिकों के लिए खुली है। यह केवल एक लाइब्रेरी ही नहीं, बल्कि ज्ञान का एक समंदर है।