आम का नाम सुनते ही कुछ लोगों के मुंह में पानी आ जाता है।
गर्मी के दिनों में दशहरी आम खाने का अलग ही मजा होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा आम होता है।
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा आम होता है तो यहां जान लीजिए।
बता दें उत्तर प्रदेश भारत में सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य है। जिसका अनुमानित उत्पादन सालाना लगभग 2.5 मिलियन मीट्रिक टन है।
यह देश के कुल आम उत्पादन का लगभह 25% है।
यूपी में दशहरी, लंगड़ा और चौसा जैसी आम की तमाम किस्में पाई जाती हैं।
यह आम ना केवल भारत में लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं बल्कि दुनियाभर में निर्यात किए जाते हैं।
उत्तर प्रदेश भारत में आम का उत्पादन करने वाला शीर्ष राज्यों में से एक है।