CBSE10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होकर 18 मार्च 2025 तक और CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलने वाली है। इस साल 204 विषयों की बोर्ड परीक्षा में 44 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। पिछले साल के रुझानों के अनुसार, उम्मीद है कि बोर्ड अधिकारी मई 2025 के दूसरे हफ़्ते में परिणाम जारी करेंगे।
सीबीएसई (CBSE) बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले लाखों छात्र अब अपना परीक्षा पैटर्न ऑनलाइन देख सकते हैं CBSE Board Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जल्द ही घोषित करेगा। इस लेख में, हम आपको CBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जिसमें रिजल्ट की संभावित तारीख, चेक करने की प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक, रीचेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा के बारे में बताया जाएगा।
CBSE बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा खत्म होने के कुछ हफ्तों बाद रिजल्ट जारी किए जाएंगे। संभावित रूप से CBSE 10वीं का रिजल्ट मई 2025 के पहले सप्ताह में और CBSE 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है।
छात्र अपना CBSE Class 10th और 12th Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अन्य माध्यमों से भी देख सकते हैं। नीचे कुछ महत्वपूर्ण वेबसाइट और तरीके दिए गए हैं जहां से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
CBSE के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी डालकर CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in याcbse.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर "CBSE Board Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: कक्षा 10वीं या 12वीं के अनुसार सही लिंक चुनें।
चरण 4: अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
चरण 5: "सबमिट" बटन पर क्लिक करें और आपका CBSE Board Result 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
चरण 6: अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
DigiLocker एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां CBSE बोर्ड अपने प्रमाणपत्र और मार्कशीट जारी करता है।
CBSE प्रत्येक वर्ष IVRS सुविधा प्रदान करता है, जिससे छात्र एक टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके अपना रिजल्ट सुन सकते हैं।
अगर कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह री-चेकिंग (Rechecking) या उत्तर पुस्तिका की पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन कर सकता है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back