अगर आप एमबीए की पढ़ाई करने के लिए इस कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो आपको पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि यहां से पढ़ाई करने वालों को 39 लाख रुपये का सैलरी पैकेज मिलता है।
अक्सर देखा जाता है कि MBA की पढ़ाई करने के पीछे का मकसद अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाना होता है। इसके लिए युवाओं की पहली पसंद IITM है। आईआईएम से पढ़ाई करने के लिए युवाओं को कैट परीक्षा में अच्छा स्कोर करना होता है। इसके बिना यहां से पढ़ाई करना मुश्किल है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसे कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से पढ़ाई करने पर आपको 39 लाख रुपये का पैकेज मिलता है। हम जिस कॉलेज की बात कर रहे हैं उसका नाम IIT Mandi है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-27 के लिए अपने प्रमुख एमबीए प्रोग्राम "डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DS&AI)" के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह MBA प्रोग्राम ऐसे पेशेवरों को तैयार करने के लिए शुरू किया गया है जो डेटा-संचालित निर्णय लेने और एआई-संचालित व्यावसायिक रणनीतियों में महारत हासिल कर सकें। IIT मंडी का MBA प्रोग्राम उद्योग सहयोग, इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल होगी। वे डेटा-संचालित समस्याओं के आधार पर पेशेवर निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
इस कार्यक्रम के पूर्व छात्रों को पिछले प्लेसमेंट सत्रों में औसतन 16 लाख रुपये (LPA) और 39 लाख रुपये का उच्चतम सीटीसी मिला है। आईआईटी मंडी के MBA डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DS&AI) विभाग के प्लेसमेंट में प्रमुख भर्तीकर्ताओं में एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, फाइनेंस और AI-संचालित डोमेन की अग्रणी कंपनियां शामिल थीं।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद समूह चर्चा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back