देश में मेडिकल कोर्सेस की काफी धूम है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स 12वीं पास करते ही NEET की तैयारी में जुट जाते हैं. लेकिन उसमें सब पास नहीं हो पाते हैं.
(One Year Medical Courses) NEET दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल है. लाखों स्टूडेंट्स 9वीं या 11वीं से ही NEET परीक्षा की तैयारी शुरू कर देते हैं. 15-20लाख स्टूडेंट्स में से कुछ ही इसमें पास हो पाते हैं. Medical entrance exam पास करने के बाद मेडिकल कॉलेज के MBBS, BDS आदि कोर्सेस में एडमिशन मिलता सकता है. लेकिन अगर आप NEET में फेल हो गए या जल्द से जल्द मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो one year medical course का भी ऑप्शन है.
कम समय में हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाने के लिए one year medical course बेस्ट माना जाता है. 12वीं के बाद ये कोर्स करके आप डॉक्टर तो नहीं बन सकते हैं लेकिन इंडस्ट्री में आने का सपना जरूर पूरा कर सकते है. 1 year मेडिकल कोर्स आमतौर पर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट लेवल के होते हैं. तय समय में इन्हें पूरा करने के बाद हॉस्पिटल, क्लीनिक या डायग्नोस्टिक सेंटर्स में नौकरी मिल सकती है. आइये जानते है 1 साल में कौन से medical course कर सकते हैं.
One Year Medical Courses after 12th:
डिटेल: इस कोर्स में Lab Testing, Blood Sample Analysis और Medical Devices के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाती है.
योग्यता: 45%-50% अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है (साइंस स्ट्रीम – PCB/PCM).
करियर विकल्प: लैब टेक्नीशियन, पैथोलॉजी असिस्टेंट.
फीस: 20,000 से 1,00,000 रुपये (depending on the institution).
2. Diploma in Nursing Care Assistant (DNCA):
विवरण: मरीजों की देखभाल, Emergency Response और मेडिकल उपकरण हैंडलिंग जैसी Basic Nursing Skills सीख सकते हैं.
योग्यता: किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है, कुछ जगह साइंस जरूरी है.
करियर ऑप्शन: नर्सिंग असिस्टेंट, होम केयर प्रोवाइडर.
फीस: 20,000 से 85,000 रुपये.
डिटेल्स: X-Ray, Ultrasound और अन्य Emazing Testing की ट्रेनिंग दी जाती है.
योग्यता: PCB के साथ 12वीं पास होना जरूरी है.
करियर ऑप्शन: रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, डायग्नोस्टिक असिस्टेंट.
फीस: 25,000 से 1,50,000 रुपये.
4. Diploma in Operation Theater Technology (OTT):
कोर्स डिटेल: Operation Theatre में सर्जरी के दौरान सहायता करना, डिवाइस तैयार करना और Sterilization की ट्रेनिंग.
योग्यता: साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास होना जरूरी है.
करियर विकल्प: OT टेक्नीशियन, सर्जिकल असिस्टेंट.
फीस: 30,000 से 1,20,000 रुपये.
विवरण: Emergency स्थिति में मरीज को Stabilize करना, first aid और CPR की ट्रेनिंग.
योग्यता: साइंस स्ट्रीम वालों को 12वीं पास होना जरूरी है.
करियर ऑप्शन: EMT, एंबुलेंस स्टाफ.
फीस: 10,000 से 50,000 रुपये.
कोर्स डिटेल: किडनी मरीजों के लिए dialysis machine operation और पेशेंट केयर की ट्रेनिंग.
योग्यता: PCB के साथ 12वीं पास होना जरूरी है.
करियर विकल्प: डायलिसिस टेक्नीशियन.
फीस: 20,000 से 1,00,000 रुपये.
7. Certificate in Dental Assistant (CDA):
विवरण: Dentist की मदद करना, दांतों की सफाई और device management की ट्रेनिंग.
योग्यता: किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है.
करियर ऑप्शन: डेंटल असिस्टेंट.
फीस: 15,000 से 60,000 रुपये.
जरूरी बातें:
Admission: Medical college में मेरिट बेस्ड या डायरेक्ट एडमिशन होता है. कुछ संस्थानों में interview या Basic Test हो सकता है.
Job opportunities: One year medical course करने के बाद प्राइवेट/सरकारी हॉस्पिटल, लैब या क्लीनिक में काम कर सकते हैं.
Salary: One year medical course करने के बाद शुरुआती सैलरी 10,000-25,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है.
Institution: अपने नजदीकी मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (जैसे IMTS, SKU यूनिवर्सिटी) से जानकारी ले सकते हैं.