IIM बैंगलोर ने ESG और सस्टेनेबिलिटी पर हिंदी में पहला MOOC कोर्स शुरू किया है। यह ऑनलाइन प्रोग्राम 24 जनवरी से शुरू होगा।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर ने हिंदी में अपना पहला मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOOC) शुरू किया है। इस कोर्स का शीर्षक है - थ्योरी टू प्रैक्टिस: इंप्लीमेंटेशन ऑफ ESG एंड सस्टेनेबिलिटी इन बिजनेस। यह कोर्स भारत में हिंदी भाषी लोगों को सस्टेनेबिलिटी और ESG में बेहतर ज्ञान और कौशल प्रदान करने का एक शानदार अवसर है।
यह 12 सप्ताह का कोर्स है। इसमें 3 क्रेडिट और SWAYAM प्लेटफॉर्म पर होस्ट किए गए 30 घंटे के ऑनलाइन प्रोग्राम होंगे। यह प्रोग्राम 24 जनवरी, 2025 से शुरू हो रहा है। इच्छुक आवेदकों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण होगा कि वे इसमें कब दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए 28 फरवरी, 2025 तक एडमिशन लिया जा सकता है।
IIM बैंगलोर के अनुसार, यह MOOC कोर्स MBA और BBA के छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और अधिकारियों के लिए आदर्श है। इसका उद्देश्य सतत विकास और समग्र सृजन की गहन समझ प्रदान करना है।
आईआईएम बैंगलोर के अनुसार, यह एमओओसी कोर्स एमबीए और बीबीए छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और अधिकारियों के लिए आदर्श है। इसका उद्देश्य सतत विकास और समग्र सृजन की गहन समझ प्रदान करना है।
टीसीआई-आईआईएमबी सप्लाई चेन सस्टेनेबिलिटी लैब के सीओओ डॉ. आदित्य गुप्ता इस कोर्स के प्रशिक्षक हैं। डॉ. गुप्ता को टाटा ग्रुप, टीवीएस ग्रुप, जिंदल ग्रुप, वर्जिन मोबाइल और मोजर बेयर जैसी कंपनियों में समृद्ध कॉर्पोरेट अनुभव है। उन्होंने हमेशा सप्लाई चेन मैनेजमेंट को बढ़ावा दिया है और ईएसजी प्रथाओं को अपनाने में मदद की है
इसमें दाखिला लेने वाले और 30 अप्रैल, 2025 से पहले इस 12-सप्ताह के कार्यक्रम को पूरा करने वाले छात्र मई 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए पात्र होंगे। यह कोर्स सभी के लिए निःशुल्क है। हालांकि, परीक्षा में बैठने और प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा।
पाठ्यक्रम सामग्री: SWAYAM पाठ्यक्रम में वीडियो व्याख्यान, ई-पाठ, स्व-मूल्यांकन और चर्चा मंच शामिल हैं। इस पाठ्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी IIM बैंगलोर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।
अगर आप भारत के अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के बारे में जानना चाहते हैं, तो निचे दिया गए लिन्क पर क्लिक करें और उनकी विशेषताओं, पाठ्यक्रमों, और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें
Amity Global Business School, Mumbai
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back