IIT Delhi Admission: हर साल करीब 12 लाख छात्र जेईई मेन परीक्षा देते हैं। इनमें से करीब 15-16 फीसदी छात्र जेईई एडवांस परीक्षा के लिए चुने जाते हैं। जेईई एडवांस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आईआईटी कॉलेजों की तलाश करते हैं। छात्र रुचि, ब्रांच और फीस जैसे कई कारकों का मिलान करके कैंपस का चयन करते हैं। जब आईआईटी कैंपस चुनने की बात आती है तो कई छात्रों की पहली पसंद आईआईटी दिल्ली होती है। जेईई मेन और जेईई एडवांस दोनों परीक्षाओं में सफलता पाने के बाद IIT Delhi Admission मिल सकता है। आइए जानते हैं आईआईटी दिल्ली में एडमिशन कैसे मिलता है, इसके लिए जेईई एडवांस परीक्षा में कितना स्कोर करना जरूरी है, ऐसे सभी सवालों के जवाब।
बीटेक सीएसई ब्रांच में दाखिला पाने के लिए कैंडिडेट्स को JEE Advance AIR list में टॉप 120 में होना चाहिए। इसका मतलब साफ है कि एआईआर रैंक 1-120 पाने के लिए कैंडिडेट्स को परीक्षा में कुल 360 में से 250-290 अंक लाने होंगे। हालांकि, हर साल कटऑफ के हिसाब रैंक जारी किए जाते हैं।
IIT Delhi में दाखिला पाने के लिए अभ्यर्थी 2 वर्षों में 3 बार जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए प्रयास कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ एक और शर्त को पूरा करना जरूरी है। कैंडिडेट्स का 2023, 2024 या 2025 में PCM विषय के साथ कक्षा 12वीं में पास होना जरूरी है। 12वीं में सभी फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री विषय को मिलाकर कुल पर्सेंटेज 75 प्रतिशत होना चाहिए। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थी के लिए 65 प्रतिशत अंक लाने की अनिवार्यता है।
IIT Delhi में दाखिले के लिए JEE Advanced में आपकी रैंक बहुत महत्वपूर्ण है। आमतौर पर, IIT Delhi में टॉप ब्रांचों (जैसे कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में दाखिले के लिए आपकी रैंक 1 से 500 के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अन्य ब्रांचों (जैसे सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के लिए रैंक 1000 तक भी स्वीकार्य हो सकती है।
ब्रांच-वार रैंक रेंज
JEE Advanced में अंक हर साल कटऑफ और परीक्षा की कठिनाई के आधार पर बदलते हैं। आमतौर पर, IIT Delhi में दाखिले के लिए आपको JEE Advanced में कम से कम 150-200 अंक (कुल 360 में से) प्राप्त करने चाहिए। हालांकि, टॉप ब्रांचों के लिए यह स्कोर 250+ तक जा सकता है।
JEE Advanced के माध्यम से IIT Delhi में दाखिले के लिए छात्रों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
शैक्षणिक योग्यता
छात्रों ने कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, और मैथमेटिक्स के साथ उत्तीर्ण की हो।
सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए कम से कम 75% अंक होने चाहिए।
आयु सीमा
छात्र की आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए।
प्रयास सीमा
छात्र JEE Advanced परीक्षा केवल दो बार ही दे सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back