नई दिल्ली (JEE Advanced 2025). जेईई मेन्स 2025 में शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। वहीं एनआरआई और ओसीआई/पीआईओ (एफ) के लिए जेईई मेन्स परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य नहीं था। जेईई एडवांस परीक्षा रविवार, 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव देखे जा रहे हैं। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी - पेपर 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
JEE Advanced परीक्षा में कुल 54 प्रश्न (प्रति विषय 18) पूछे जाते हैं। जेईई एडवांस्ड मार्किंग स्कीम में पूर्ण अंक, आंशिक अंक और निगेटिव मार्किंग शामिल हैं लाजपत नगर सेंटर स्थित अनएकेडमी में आईआईटी-जेईई के एचओडी आशीष शर्मा ने जेईई एडवांस्ड 2025 में सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने के लिए टिप्स साझा किए हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त करने के लिए अब आपको फाइनल रिवीजन पर ध्यान देने की जरूरत है।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 02 मई 2025 (शुक्रवार) रात 11.59 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके लिए जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें। जेईई एडवांस्ड परीक्षा फॉर्म 2025 भरने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें। कई बार सर्वर डाउन होने पर बाद में दिक्कत आती है।
1- बेसिक्स को रखें एकदम क्लियर: जेईई एडवांस में सफल होने के लिए सिर्फ याद करने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए आपको सभी कॉन्सेप्ट्स को गहराई से जानना चाहिए। हर विषय की मूल बातें अच्छी तरह से समझने के बाद ही परीक्षा दें।
2- सीमित रखें अपने रिसोर्सेस: JEE एडवांस्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के लिए हर किताब को पढ़ना ज़रूरी नहीं है। अब उन्हीं 1-2 अच्छे स्रोतों या किताबों से रिवीजन करें जिनसे आपने पूरे साल पढ़ाई की है। इसके लिए मानक संदर्भ पुस्तकें ही पर्याप्त हैं - बशर्ते आप उन्हें गहराई से पढ़ें।.
3- गेमचेंजर हैं पिछले सालों के प्रश्नपत्र (PYQ): जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सिलेबस को अच्छी तरह से समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से अभ्यास करना महत्वपूर्ण है। कम से कम 10 साल के प्रश्नपत्रों को हल करें।
4- बना लें ‘सिली मिस्टेक्स’ की लिस्ट: जेईई एडवांस्ड 2025 के प्रत्येक टेस्ट को अटेम्प्ट करने के बाद अपनी गलतियों की एक सूची बनाएं और संकल्प लें कि अगली बार वही गलती नहीं दोहराएंगे। इसके लिए आप चाहें तो उसी पेपर को दोबारा भी अटेम्प्ट कर सकते हैं।
5- 50% अंक भी दिला सकते हैं अच्छी रैंक: छात्रों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि JEE एडवांस्ड 2025 में 50% स्कोर भी उन्हें शीर्ष 2000 रैंक में स्थान दिला सकता है। इसलिए घबराने की बजाय, एक स्मार्ट रणनीति के साथ अंतिम परीक्षा की तैयारी करें।
6- मिक्स्ड कॉन्सेप्ट्स पर दें ध्यान: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में दो या तीन अध्यायों की अवधारणाओं को एक ही प्रश्न में जोड़ दिया जाता है। इसलिए, अंतिम समय में अध्याय-वार अध्ययन करना बंद करें और मिश्रित प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करें।
7- मॉक टेस्ट हैं असली तैयारी का आईना: पिछले 15 दिनों में कम से कम 2-3 एडवांस पैटर्न मॉक टेस्ट का प्रयास करें। इससे आपके समय प्रबंधन कौशल में सुधार होगा और आप समझ पाएंगे कि वास्तव में पेपर कैसे हल करना है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back