JEE Advance Exam के लिए योग्य होने के बावजूद कुछ छात्र रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं। समस्या यह है कि IIT कानपुर उन छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने से रोक रहा है जिन्होंने 10वीं के बाद एक गैप ईयर लेकर 12वीं पास की है क्योंकि संस्थान उनकी योग्यता 10वीं के उत्तीर्ण वर्ष के आधार पर मान रहा है। छात्रों को अपनी समस्या IIT कानपुर को बतानी चाहिए।
जागरण संवाददाता, पटना। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए योग्यता रखने के बावजूद कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अभ्यर्थियों ने आयोजक संस्थान आइआइटी कानपुर को ई-मेल कर बताया है कि वे जेईई मेन क्वालिफाइड हैं,
इसके बावजूद रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 10वीं की परीक्षा 2021 में पास की और 11वीं व 12वीं के बीच गैप देकर 12वीं की परीक्षा 2024 में पास की है। उन्हें एडवांस के लिए आवेदन करने से रोका जा रहा है। IIT Kanpur आवेदन करते समय इन छात्रों की योग्यता 10वीं पास करने के वर्ष से मान रहा है। ऐसे में इन छात्रों की आइआइटी के लिए पात्रता 2024 में ही पूरी हो चुकी है।
सूचना बुलेटिन के अनुसार, JEE Advance Exam के लगातार दो प्रयास मान्य हैं, पहला 12वीं की परीक्षा के साथ और फिर उसके एक साल बाद। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रभावित छात्रों को अपनी समस्या से आईआईटी कानपुर को अवगत कराना चाहिए और ईमेल आईडी पर अपनी 10वीं, 11वीं और 12वीं की मार्कशीट भेजनी चाहिए।
पहली बार आईआईटी में प्रवेश के लिए 12वीं की परीक्षा को पात्रता बना दिया गया है। जेईई एडवांस के लिए ढाई लाख अभ्यर्थी पात्र घोषित किए गए हैं। इसमें से गुरुवार तक 20 हजार से अधिक ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back