Best BTech College, JEE Main 2025:: जेईई मेन 2025 का फाइनल रिजल्ट कई दिन पहले जारी हो चुका है। इसकी रैंक के आधार पर एनआईटी और आईआईआईटी समेत अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक में एडमिशन होंगे। अगर आप झारखंड के किसी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करना चाहते हैं तो एनआईटी जमशेदपुर में एडमिशन लेना सही फैसला हो सकता है।
NIT Jamshedpur ने साल 2024 में बीटेक प्लेसमेंट में कमाल कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने यहां के छात्रों को लाखों की सैलरी वाली जॉब ऑफर की। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन बीटेक छात्रों को 82-82 लाख का प्लेसमेंट पैकेज मिला है।
NIT Jamshedpur में प्लेसमेंट प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। यहां 82 लाख रुपये का प्लेसमेंट पैकेज पाने वाले तीन छात्र बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से हैं। संस्थान का औसत प्लेसमेंट पैकेज 12 लाख 63 हजार रुपये दर्ज किया गया है। जबकि, औसत पैकेज 11 लाख रुपये प्रति वर्ष दर्ज किया गया था।
साल 2024 में एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की जेईई मेन कटऑफ रैंक पांचवें राउंड की काउंसलिंग में 13775 थी. इस राउंड में महिलाओं के लिए कटऑफ रैंक 22346 थी. जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की जेईई मेन कटऑफ रैंक 18723 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कटऑफ 24481 था.
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back