MBA Course Fees, Delhi School of Economics:दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में एमबीए कोर्स की फीस अन्य संस्थानों से कम है। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से 1 लाख रुपये से भी कम में एमबीए की डिग्री हासिल की जा सकती है। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एमबीए कोर्स की फीस और प्लेसमेंट आधिकारिक वेबसाइट www.dsembaib.in पर चेक की जा सकती है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से MBA करने के इच्छुक छात्र दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में 3 ब्रांच में एमबीए कराया जाता है। यहां की फीस अन्य MBA कॉलेजों से कम है। आप दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से 1 लाख रुपये से भी कम में अपना एमबीए पूरा कर सकते हैं।
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से MBA करने के इच्छुक छात्र डीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.dsembaib.in पर एडमिशन, कोर्स फीस, योग्यता, सैलरी पैकेज समेत सभी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। साल 2024 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमबीए करने वाले छात्र को 25 लाख सैलरी वाली नौकरी ऑफर की गई थी। अगर आप भी कम फीस पर एमबीए करने के लिए कॉलेज की तलाश कर रहे हैं, तो दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
आप दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से 3 ब्रांच में एमबीए कर सकते हैं - एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (MBA-HRD), एमबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस (MBA-IB) और MBAइन बिजनेस एनालिटिक्स (MBA-BA)। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एमबीए कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया 2 चरणों (DSE MBA Admission) में पूरी होती है - पात्रता मानदंड और अंतिम प्रवेश चयन मानदंड।
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए छात्र डीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.commerce.du.ac.in पर ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में छात्रों को यह जानकारी देनी होगी कि वे किस एमबीए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए कैट रिजल्ट को 80% वेटेज दिया जाता है। बाकी 10-10 प्रतिशत 10वीं और 12वीं के अंकों के लिए रखे गए हैं।
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एमबीए कोर्स में एडमिशन लेने वाले सभी छात्रों को सालाना 48,770 रुपये फीस देनी होगी। इस हिसाब से 2 साल की फीस 97,540 रुपये होगी। इसे आप नीचे दी गई टेबल में अच्छे से समझ सकते हैं-
|
क्रमांक संख्या |
डिटेल |
फीस |
|
1 |
ट्यूशन फीस |
1000 रुपये |
|
2 |
यूनिवर्सिटी स्टूडेंट वेलफेयर फंड |
200 रुपये |
|
3 |
फैकल्टी/ डिपार्टमेंट/ सेंटर/ कॉलेज/ स्टूडेंट वेलफेयर फंड |
9080 रुपये |
|
4 |
यूनिवर्सिटी डेवलपमेंट फंड |
1000 रुपये |
|
5 |
यूनिवर्सिटी फैसिलिटीज एंड सर्विस चार्ज |
1000 रुपये |
|
6 |
फैकल्टी/ डिपार्टमेंट/ सेंटर/ कॉलेज/ फैसिलिटीज एंड सर्विस चार्ज |
36,320 रुपये |
|
7 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहायता प्राप्त यूनिवर्सिटी फंड |
150 रुपये |
|
8 |
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) फंड |
20 रुपये |
|
|
कुल |
48770 रुपये |
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से कम फीस पर MBAकरने वाले छात्रों को कई गुना ज्यादा पैकेज (DSE MBA पैकेज) वाली जॉब मिलती है। DSE की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज प्लेसमेंट रिकॉर्ड के मुताबिक, 2024 में यहां से एमबीए करने वाले छात्र को 25 लाख रुपये सालाना की जॉब ऑफर हुई। यह इस कॉलेज का सबसे ज्यादा पैकेज था। यहां का औसत पैकेज 13.50 लाख रुपये सालाना बताया जाता है। शीर्ष 25% छात्रों को 17.30 लाख रुपये का पैकेज मिला।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back