अगर आप कोई भी काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करते हैं, तो उसे पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता. ऐसी ही एक कहानी ऐसे शख्स की है, जिसने अपनी कठिन मेहनत के बल पर NEET UG की परीक्षा में 8वीं रैंक प्राप्त की हैं.
कहते हैं कि बच्चे चीजें अपने घर से सीखते हैं और उस पर अमल करते है. ऐसे बहुत ही कम बच्चे देखने को मिलते है, जो अपने माता-पिता के प्रोफेशन से प्रेरणा लेकर उन्हीं की तरह बनने का सपना देखते हैं. ऐसी ही कहानी एक लड़के की है, जिसे मेडिकल क्षेत्र में गहरी रुचि उनके माता-पिता की प्रेरणा से मिली. हम जिनके बारे में बात कर रहे है, उनका नाम ध्रुव कुशवाहा है, जिन्होने NEET UG की परीक्षा में 8वीं रैंक प्राप्त की.
NEET UG 2019 की परीक्षा में 8वीं रैंक लाने वाले ध्रुव कुशवाहा उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले है. उन्होंने NEET UG की परीक्षा में 695 अंक हासिल किए हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ से की हैं. उनके माता-पिता भी डॉक्टर हैं. उनकी सफलता का राज उनके रेगुलर स्टडी और सही तैयारीयों में छिपी है. उन्होंने अपनी NEET की तैयारी के लिए प्रतिदिन 8 घंटे पढ़ाई की है. उनका समय कक्षाओं और कोचिंग के बीच बंटा हुआ था और वह मानते थे कि रेगुलर स्टडी से ही सफलता मिलती है.
ध्रुव ने अपनी तैयारी के दौरान NCERT की किताबों को प्राथमिकता दी, क्योंकि यह NEET UG के पाठ्यक्रम का 80% से ज्यादा हिस्सा कवर करती हैं. ध्रुव ने अपनी रणनीति में स्कूल की पढ़ाई को प्राथमिकता दी, जिसके बाद उन्होंने NCERT पर ध्यान केंद्रित किया. ध्रुव ने अपनी कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान NEET और बोर्ड परीक्षा दोनों की तैयारी का संतुलन बनाए रखा. उन्होंने बताया कि इस दौरान टाइम मैनेजमेंट का बहुत अधिक महत्व था, जिससे दोनों परीक्षाओं की तैयारी बराबर रूप से हो सकी और NEET UG की परीक्षा में 8वीं रैंक प्राप्त की.
अब ध्रुव कुशवाह मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं और यह उनके लिए एक नई शुरुआत है. उनका सपना डॉक्टर बनने का है और उनका मानना है कि कठिन मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से ही सफलता मिलती है.
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back