इस साल AI जैसे कई सेक्टर हैं, जिनमें Jobs की डिमांड बढ़ेगी। पिछले साल के मुकाबले डेटा साइंस और हेल्थकेयर में ज्यादा जॉब्स मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं किन सेक्टर्स में ज्यादा जॉब्स मिलने की संभावना है।
टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ते ट्रेंड, इंडस्ट्रीज की बढ़ती डिमांड और नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 जैसे एजुकेशन सिस्टम में बदलाव के चलते 2025 में जॉब सेक्टर में बदलाव देखने को मिलेंगे। कई सेक्टर्स में जॉब्स की डिमांड बढ़ सकती है। हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशंस अब स्किल बेस्ड कोर्सेज पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इंडस्ट्री की डिमांड के हिसाब से कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई हो रही है। साथ ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन भी स्टूडेंट्स के स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा फोकस कर रहा है। आइए जानते हैं इस साल किन सेक्टर्स में जॉब्स की डिमांड बढ़ सकती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से विकास की कगार पर है। Chat GPT और DALL-E जैसे टूल्स जेनरेटिव AI को लोकप्रिय बनाने में सफल रहे हैं। इसके चलते ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत बढ़ गई है, जो इस खास फील्ड में लोगों की मदद कर सकें। मीडिया रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में इस जॉब में तेजी से विस्तार होगा।
डेटा साइंस सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बड़ी कंपनियां अब डेटा पर ज्यादा काम कर रही हैं। निजी क्षेत्रों में ज्यादातर काम डेटा आधारित हैं। ऐसे में आने वाले समय में डेटा साइंस प्रोफेशनल्स की भी मांग बढ़ेगी। साथ ही, आने वाले साल में साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में जॉब की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है।
कोरोना के बाद हेल्थ सेक्टर में ज्यादा जॉब की मांग बढ़ी है। इस सेक्टर में सर्जन, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट, साइकेट्रिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ की मांग बढ़ रही है। इस साल हेल्थकेयर सेक्टर में जॉब्स कई होंगी। यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, 2025 तक होम हेल्थ एड्स में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
आने वाले समय में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में प्रोफेशनल्स की मांग भी बढ़ेगी। आईआरईएनए का अनुमान है कि यह 2030 तक दुनिया भर में 11 मिलियन से अधिक नौकरियों की पेशकश करेगा। इस क्षेत्र में सौर और पवन ऊर्जा तकनीशियनों, स्वच्छ ऊर्जा सलाहकारों और ईवी बुनियादी ढांचे के विशेषज्ञों से संबंधित काम की मांग होगी।
अधिक जानकरी के लिए यहां क्लिक करे
Read More: CEED & UCEED 2025 Exam Over: What’s Next for Candidates?
Read More: UGC NET Admit Card जारी: 21 और 27 जनवरी की परीक्षा के लिए डाउनलोड करें
Read More: CEETA PG 2025 Admission Notification Out: Check Important Details
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back