उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद छात्रों के रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा छात्रों को अंकों के विवरण को सही करने का भी मौका दिया गया है, जिसके बाद छात्रों का रिजल्ट पूरी तरह से फाइनल हो जाएगा। UP Board result 25 अप्रैल से पहले जारी होने की उम्मीद है।
शिक्षा डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2024-25 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक कुल 14 दिनों में आयोजित की थीं। इस बार परीक्षा देने के लिए करीब 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से दोनों कक्षाओं को मिलाकर 51.37 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी। अब इन सभी छात्रों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही खत्म होने वाला है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 2 अप्रैल तक करीब 3 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है. बोर्ड सचिव की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कॉपियां जांचने के बाद रिजल्ट तैयार करने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नतीजे (UP Board 10th 12th Result 2025) 25 अप्रैल से पहले घोषित किए जा सकते हैं. पिछले साल के पैटर्न को देखें तो रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जा सकता है, जिसके लिए एक दिन पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
UPMSP कॉपियों की जांच के बाद छात्रों का रिजल्ट फाइनलाइज करने में लगा हुआ है। इसके साथ ही दोनों ही कक्षाओं के छात्रों को अपने शैक्षिक विवरण में सुधार का मौका भी दिया गया है। यह प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद स्टूडेंट्स का रिजल्ट पूरी तरह से 15 से 20 अप्रैल तक तैयार हो सकता है। इसके बाद UPMSP Board exam result की घोषणा करेगा।
यूपी बोर्ड परिषद द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजे जारी किए जाएंगे, जिसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा, जहां से आप नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट के जरिए भी नतीजे चेक कर सकेंगे। UP Board 10th 12th Result 2025 चेक करने के लिए छात्रों को सिर्फ रोल नंबर डालना होगा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। छात्रों को नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
UP Board 10th और 12th में सफल घोषित होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह मार्कशीट ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन के लिए मान्य होगी।
यदि स्टूडेंट को अपने रिजल्ट या मार्कशीट में कोई त्रुटि नजर आती है, तो वह निम्न कदम उठा सकते हैं:
UP Board result जारी होने के बाद कुछ छात्रों को:
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back