नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से AIAPGET 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अगर आपने भी अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2025 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AIAPGET पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पूरी जानकारी यहां देखें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से AIAPGET 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अगर आपने भी अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2025 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, तो आप आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AIAPGET पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिड कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET 2025), 04 जुलाई, 2025 को आयोजित कराई जाएगी। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के पश्चात उसमें अपना नाम, परीक्षा केंद्र, पिता या माता का नाम और जन्मतिथि की जांच अच्छे से कर लें, ताकि अंतिम समय में आपको कोई परेशानी न हो।
अगर आप अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
AIAPGET 2025 परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। साथ ही परीक्षा के दिन अपने साथ जरूरी दस्तावेज भी ले जाएं। इसके अलावा परीक्षा केंद्र की अच्छी तरह जांच कर लें। आप चाहें तो परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र पर जाकर भी इसकी जांच कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा का समय भी काफी नजदीक है, इसलिए अभी कुछ नया पढ़ने की कोशिश न करें। तैयारी के दौरान आपने अब तक जो भी पढ़ा है, उन विषयों का ठीक से रिवीजन करें और परीक्षा के दिन बिल्कुल शांत मन से परीक्षा दें। साथ ही किसी भी तरह के तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back