ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करना होगा। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। अभ्यर्थी इसके बाद रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। परीक्षाा का आयोजन दिसंबर में किया गया था। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
ऑल इंडिया बार एग्जाम 2025 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही AIBE 19वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो मार्च के आखिरी हफ्ते में इसके घोषित होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो रिजल्ट 25 से 30 मार्च 2025 के बीच जारी किया जा सकता है। चूंकि BCI की ओर से रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सही तारीख चेक करने के लिए पोर्टल को अपडेट करते रहना चाहिए, ताकि उन्हें लेटेस्ट अपडेट मिल सके।
बीसीआई द्वारा AIBE परीक्षा 19 का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया गया था। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद 28 दिसंबर 2024 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को 10 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया था। वहीं, अब उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार है, जो जल्द ही आने की उम्मीद है। नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके AIBE 2025 रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
AIBE 19वीं परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर AIBE 19 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट डिस्प्ले हो जाएगा। रिजल्ट चेक करें और स्कोरकार्ड पेज डाउनलोड करें। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
ऑल इंडिया बार एग्जाम पास करने के लिए जनरल/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह प्रतिशत 40 प्रतिशत है। ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: CUET PG 2025 Registration Ends Today: Apply Online
Read More: NEET UG 2025 Registration Start: Check How to Apply for NEET Exam
Read More: NIFT 2025 परीक्षा 9 फरवरी से: तैयारी के लिए जरूरी दिशानिर्देश
Read More: REET 2024 Exam on 27 Feb 2025: Download Admit Card Here
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back