बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जाम 19 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट BCI की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट की जानकारी व्यक्तिगत रूप से नहीं दी जाएगी। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
ऑल इंडिया बार परीक्षा 19 2024 का आयोजन 22 दिसंबर को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसके बाद आंसर-की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी गई है। आंसर-की पर आपत्तियां 10 जनवरी 2025 तक दर्ज कराई जा सकती हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का समाधान बीसीआई द्वारा गठित विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
AIBE 19 Result 2024 काउंसिल बार ऑफ इंडिया द्वारा केवल BCI की वेबसाइट allindiabarexanation.com पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही लॉक इन डिटेल्स डालकर ऑफलाइन चेक कर लें। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए श्रेणीवार अलग-अलग उत्तीर्ण प्रतिशत निर्धारित किए हैं। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक 40% निर्धारित किए गए हैं।
रिजल्ट जारी होने से पहले बीसीआई (BCI) द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी की जा सकती है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई जा सकेगी, यह अंतिम और सभी को स्वीकार्य होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस परीक्षा से जुड़ी ताजा AIBE 2025 अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back