बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा AIBE 20 अधिसूचना 2025 जल्द ही allindiabarexamination.com पर जारी की जा सकती है। पंजीकरण तिथि और परीक्षा तिथि की जानकारी अधिसूचना जारी होने के साथ ही साझा की जाएगी। इसके बाद, उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
अखिल भारतीय बार परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले पैटर्न के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही AIBE 20 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। आवेदन की तारीखों की घोषणा के बाद, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल BCI की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भर सकेंगे, किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
AIBE 20 परीक्षा 2025 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (3 वर्षीय LLB/5 वर्षीय LLB) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि सामान्य, ओबीसी अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45% अंकों के साथ और SC/ST अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसमें भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
AIBE 20 परीक्षा 2025 ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ ही अभ्यर्थियों को श्रेणीवार निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा, बिना शुल्क के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएँगे। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी वर्ग के लिए 2500 रुपये है। ध्यान रहे कि यह शुल्क पिछले वर्ष के अनुसार ही है। शुल्क में कोई बदलाव होने पर उसे अपडेट कर दिया जाएगा।
इस AIBE 2025 परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए उत्तीर्ण अंक 40% निर्धारित किए गए हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back