अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा जुलाई सत्र INI-CET 2025 के लिए पहली अलॉटमेंट शीट जारी कर दी गई है। आप आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में पहली अलॉटमेंट शीट देख सकते हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से MD/MS/MCH/DM/MDS जुलाई सत्र 2025 INI-CET के लिए पहली अलॉटमेंट शीट जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में पहली अलॉटमेंट शीट देख सकते हैं। सीट स्वीकार करने की आखिरी तारीख 30 जून तय की गई है।
AIIMS की ओर से जारी INI CET पहली अलॉटमेंट शीट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को पहले अलॉटमेंट में सीट आवंटित की गई है, उन्हें अपनी सीट स्वीकार करने के लिए 30 जून 2025 तक का समय दिया गया है। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित नहीं की गई है, वे दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
अगर आप INI CET फर्स्ट अलोटमेंट शीट चेक करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
जुलाई सत्र INI-CET 2025 के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसलिए अभ्यर्थियों के पास ऑफर लेटर और अलॉटमेंट लेटर, रजिस्ट्रेशन स्लिप, एडमिट कार्ड, डिग्री सर्टिफिकेट और इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज होने चाहिए।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back