आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) 23 अप्रैल को कक्षा 10वीं का रिजल्ट (AP SSC 10th Result 2025) जारी कर सकता है। रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा जिसके बाद छात्र वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
आंध्र प्रदेश बोर्ड से 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए एक अहम अपडेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) 23 अप्रैल 2025 को दसवीं का रिजल्ट (AP SSC Result 2025) जारी करेगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा, जिसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट bse.ap.gov.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र या उनके अभिभावक हॉल टिकट नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा सत्र 2024-25 के लिए बोर्ड परीक्षाएं 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस वर्ष कक्षा 10वीं में राज्य भर से 6.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
एसएससी रिजल्ट बोर्ड द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी छात्र को ऑफलाइन रिजल्ट नहीं भेजा जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
चरण 1: AP 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2: इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: अब रिजल्ट चेक करने के लिए आपको हॉल टिकट नंबर डालना होगा और गेट मेमो बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण 4: इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।
Read More: KTET 2025 Registration Deadline Extended – Apply Before New Last Date
Read More: OUAT 2025 Registration Closing Soon: Apply Before April 24 at ouat.nic.in
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back