नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन (JNVST Class 6 Admission Form) की अंतिम तिथि आज यानी 29 जुलाई है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों का नवोदय विद्यालय में प्रवेश कराना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे बिना देरी किए वेबसाइट या इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों का नवोदय विद्यालय में प्रवेश कराना चाहते हैं, वे बिना किसी देरी के तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आज के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। आवेदन पत्र NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। ध्यान रहे कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएँगे।
सभी अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करते समय किसी भी प्रकार का कोई शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है, अर्थात सभी वर्ग पूर्णतः निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
NVS Class 6 Application Form 2025 Link
फॉर्म भरने के साथ ही अभिभावकों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऐसे में आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज अपने पास रख लें। ये दस्तावेज होने चाहिए: छात्र के हस्ताक्षर, अभिभावक के हस्ताक्षर, छात्र की फोटो, माता-पिता और छात्र द्वारा हस्ताक्षरित और स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (यदि नहीं है, तो कोई अन्य वैध निवास प्रमाण पत्र), सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी आधार विवरण/निवास प्रमाण पत्र। इसके साथ ही अभ्यर्थी का मूल विवरण जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक, आधार नंबर, एपीएएआर आईडी, पैन नंबर आदि भी आवेदन पोर्टल में भरना होगा। ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज जेपीजी फॉर्मेट में होने चाहिए और उनका आकार 10KB से 100KB के बीच होना चाहिए।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back