Bihar BEd CET Counselling 2025 की पहली आवंटन सूची जारी हो चुकी है। कुल 36,811 अभ्यर्थियों को राउंड 1 में कॉलेज अलॉट किया गया है। ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर लॉगिन कर Allotment Letter डाउनलोड करें और सीट कन्फर्म करें।
बिहार में दो वर्षीय BEd और शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित सीईटी-बीएड 2025 की पहली आवंटन सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर लॉगिन के जरिए आवंटित कॉलेज की जानकारी देख सकते हैं और आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि इस वर्ष बीएड में कुल 1,15,163 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि शिक्षा शास्त्री में 170 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें से बीएड के 86,021 और शिक्षा शास्त्री के 131 अभ्यर्थियों ने प्रथम वरीयता सूची के आधार पर काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था। प्रो. मेहता ने बताया कि प्रथम आवंटन सूची में बी.एड. के लिए 36,811 अभ्यर्थियों तथा शिक्षा शास्त्री के लिए 87 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं।
सभी संबंधित कॉलेजों की कट-ऑफ लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। Bihar BEd CET सीट कन्फर्मेशन के लिए अभ्यर्थियों को 5 से 15 जुलाई तक 3,000 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी 16 जुलाई तक सभी जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराकर अपने आवंटित कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।
यदि कोई अभ्यर्थी प्रथम सूची में आवंटित संस्थान में समय पर नामांकन नहीं कराता है तो सीट पर उसका दावा स्वतः ही समाप्त हो जाएगा।
इस बार राज्य के 14 विश्वविद्यालयों के 339 बीएड कॉलेजों में कुल 37,150 सीटें हैं, जिनमें से 100 सीटें शिक्षा शास्त्री के लिए आरक्षित हैं। विभिन्न विश्वविद्यालयों में सीटों का विवरण इस प्रकार है।
|
क्रमांक |
विश्वविद्यालय का नाम |
कॉलेजों की संख्या |
सीटों की संख्या |
|
1 |
मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विवि, पटना |
32 |
3,200 |
|
2 |
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना |
55 |
6,350 |
|
3 |
पूर्णिया विश्वविद्यालय |
10 |
1,100 |
|
4 |
टी.एम.बी. विश्वविद्यालय, भागलपुर |
15 |
1,600 |
|
5 |
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा |
20 |
2,350 |
|
6 |
बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर |
57 |
6,150 |
|
7 |
मगध विश्वविद्यालय |
48 |
6,000 |
|
8 |
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा |
33 |
3,750 |
|
9 |
जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा |
15 |
1,500 |
|
10 |
बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा |
12 |
1,250 |
|
11 |
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना |
33 |
3,000 |
कुल सीटें: 37,250
शिक्षा शास्त्री की 100 सीटें केवल कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में हैं।
प्रो. मेहता ने बताया कि इस बार पारदर्शिता के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। नामांकन के समय प्रत्याशियों को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी साथ लाना होगा। उसी पर भेजे गए ओटीपी (OTP) के जरिए पहचान का सत्यापन किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीकी सुधार को प्राथमिकता दी गई है। जिन अभ्यर्थियों को पहली सूची में जगह नहीं मिली है, वे आगामी चरणों का इंतजार कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back