बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट की बारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट की घोषणा 27 मार्च 2025 को की जा सकती है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र वेबसाइट के साथ-साथ SMS और डिजिलॉकर के जरिए भी रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2025) चेक कर सकेंगे.
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए करीब 13 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटर का रिजल्ट 27 मार्च को घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 12वीं क्लास के टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। बोर्ड अध्यक्ष ने पहले ही जानकारी दी थी कि बोर्ड रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में घोषित किया जाएगा।
बिहार बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर लिया है। इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने के साथ ही सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।
इसे बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही BSEB 12th Result 2025 का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद छात्र इनमें से किसी भी साइट का इस्तेमाल कर मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही छात्र SMS और डिजिलॉकर के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। SMS के जरिए बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको BIHAR12 स्पेस> रोलनंबर टाइप करना होगा और बोर्ड द्वारा निर्धारित नंबर पर मैसेज भेजना होगा। डिजिलॉकर के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए आपको वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा, इसके अलावा ऐप पर जाकर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, दूसरा स्थान हासिल करने पर 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान हासिल करने पर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। चौथे से दसवें स्थान पर आने वाले सभी छात्रों को पुरस्कार राशि के तौर पर 30,000 रुपये दिए जाएंगे।
Read More: CBSE 2025 Board Exam Preparation: Last-Minute Tips to Score High
Read More: CBSE Class 12 Previous Year Question Papers (2024-2020) – Download PDFs
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back