Bihar ITI प्रवेश परीक्षा (बिहार ITICAT 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया BCECEB द्वारा शुरू कर दी गई है। जो छात्र बिहार से आईटीआई करना चाहते हैं, वे 7 अप्रैल 2025 तक रजिस्ट्रेशन करवाकर और 8 मार्च तक फीस जमा करवाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस वर्ष प्रवेश परीक्षा 11 मई 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा बिहार ITI प्रवेश परीक्षा (बिहार ITICAT 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो छात्र राज्य के संस्थानों में विभिन्न शाखाओं के तहत आईटीआई करना चाहते हैं, वे BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। बिहार ITI प्रवेश के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है।
यहां Bihar ITI प्रवेश 2025 महत्वपूर्ण तिथियों की सूची दी गई है:
| परीक्षा |
डेट्स |
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि |
6 मार्च 2025 |
|
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट |
7 अप्रैल 2025 |
|
एप्लीकेशन फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि |
8 अप्रैल 2025 |
|
एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि |
10 से 13 अप्रैल 2025 |
|
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
28 अप्रैल 2025 |
|
प्रवेश परीक्षा की तिथि |
11 मई 2025 |
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Bihar ITI एडमिशन फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये फीस देनी होगी. एससी, एसटी वर्ग को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी. इन सबके अलावा दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 430 रुपये निर्धारित है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.
यहां Bihar ITI प्रवेश 2025 आवेदन प्रक्रिया की सूची दी गई है:
Bihar ITI प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 11 मई 2025 को राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदकों के एडमिट कार्ड 28 अप्रैल को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जरूर देखें।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back