BPSC 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसके बाद 4 जनवरी को सिर्फ बापू परीक्षा केंद्र पटना के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। क्योंकि कथित पेपर लीक के कारण उस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके कारण दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। अब मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल 2025 को जारी करेगा। हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी जरूरी डिटेल्स दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। बीपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाली बिहार एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे 12 अप्रैल 2025 से बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने प्राप्त यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करके डैशबोर्ड पर उपलब्ध डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड किए गए हॉल टिकट में उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम होगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र कोडविस्तृत जानकारी 22 अप्रैल 2025 को डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2:अब लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3: यहां, लॉगिन पेज तक पहुंचने के लिए अपना पहले से पंजीकृत उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4: लॉग इन करने के बाद, "एडमिट कार्ड डाउनलोड" विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे ध्यान से देखें।
चरण 6: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड और उसका प्रिंटआउट लें।
BPSC 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम, व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा विवरण, परीक्षा दिवस निर्देश आदि जैसे विवरण होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दौरान निर्देशों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुँचें। उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। वैध आईडी कार्ड के बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Read More: AP ICET 2025 Registration Last Date Today – Apply Now Without Late Fee
Read More: CUET 2025 UG Exam Schedule Out – Subject-Wise Dates & Shifts Live Now
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back