बीपीएससी द्वारा एईई और अन्य पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना बीपीएससी एईई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी द्वारा यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से BPSC AEE परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 23 जुलाई 2025 को होने वाली BPSC AEE और अन्य पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। BPSC AEE हॉल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
बीपीएससी विभिन्न केंद्रों पर सहायक अभियंता (एईई), कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, जनसंपर्क अधिकारी, सिस्टम एनालिस्ट के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को निर्धारित समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, अन्यथा देरी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
BPSC AEE परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BPSC AEE एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। साथ ही, एडमिट कार्ड में अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि व समय और परीक्षा केंद्र को ध्यानपूर्वक देखें। कृपया ध्यान दें, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back