बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम मार्च के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। सभी स्ट्रीम के लिए अलग-अलग परिणाम जारी किए जाएंगे और सभी स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि होली के बाद BSEB द्वारा रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना साझा नहीं की गई है।
बिहार बोर्ड द्वारा बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, seniorsecondary.biharboardonline.com पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट अलग-अलग जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सभी स्ट्रीम के हिसाब से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। आप पिछले साल के टॉपर्स की लिस्ट यहां से देख सकते हैं।
काॅमर्स स्ट्रीम के टॉपर
आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर
साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। किसी भी विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक आने पर आपको फेल माना जाएगा। हालांकि फेल होने वाले छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे और परीक्षा में शामिल होकर पास हो सकें
Read More: JEE Main 2025 Session 2 Last Date Tomorrow – Check Registration Errors to Avoid
Read More: CUET UG 2025: How to Register, Required Documents & Last Date to Apply
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back