बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार STET परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 5 अक्टूबर, 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। आयु सीमा में छूट भी उपलब्ध होगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बिहार STET के आवेदन करने की पिछली अंतिम तिथि 27 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 अक्टूबर कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बिहार STET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब दूसरा मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर 5 अक्टूबर 2025 तक STET परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पेपर 1 के लिए 960 रुपये और पेपर 2 के लिए 1440 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी और एसटी उम्मीदवारों को पेपर 1 के लिए 760 रुपये और पेपर 2 के लिए 1140 रुपये का भुगतान करना होगा।
बिहार STET 2025 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार यहाँ दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back