केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से जुड़ी जानकारी यहाँ देखें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अगर आप भी कक्षा 10वीं या 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर, पिछले साल का रोल नंबर या माता-पिता का नाम डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE बोर्ड ने 08 जुलाई को निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पूरक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आपको बता दें, CBSE बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा 12 से 19 जुलाई और 21, 22 और 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
CBSE बोर्ड सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back