CBSE Board 2025: CBSE ने दो बोर्ड परीक्षाओं को मंजूरी दे दी है। 2026 में 10वीं कक्षा में दो बोर्ड परीक्षाओं का नियम लागू किया जाएगा। CBSE की ताज़ा खबरें पढ़ें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल यानी 2026 से एक साल में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। इसकी पुष्टि हो गई है। अब तक यह एक मसौदा नीति थी। लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है। बुधवार 25 जून को CBSE Board 2025 परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए इस बारे में जानकारी दी। यह नियम फिलहाल केवल CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा पर लागू किया जा रहा है।
CBSE परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने यह अहम जानकारी देते हुए यह भी बताया कि 10वीं के छात्रों के लिए पहले चरण की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा वैकल्पिक होगी। यानी आप चाहें तो इसमें शामिल हो सकते हैं या नहीं, यह छात्र की मर्जी है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 कक्षा 10 का पहला चरण फरवरी के महीने में आयोजित किया जाएगा। जबकि दूसरा चरण मई में लिया जाएगा। छात्रों के बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को कम करने और उन्हें अपने अंकों में सुधार करने का दूसरा मौका देने के लिए यह फैसला लिया गया है। ये बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत किए गए हैं।
CBSE 10वीं में दो बार होने वाली बोर्ड परीक्षा का समय बताने के साथ ही संयम भारद्वाज ने उनके नतीजों की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले चरण की परीक्षा का CBSE रिजल्ट अप्रैल 2026 में आएगा। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का रिजल्ट जून 2026 में जारी किया जाएगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, छात्र 10वीं कक्षा में तीन प्रमुख विषयों में दो बोर्ड परीक्षाओं में अपने अंक बढ़ा सकेंगे। विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों में से कोई तीन। आंतरिक मूल्यांकन साल में केवल एक बार किया जाएगा।
शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को यह चुनने की स्वतंत्रता होगी कि वे दोनों चरणों में से किस चरण में परीक्षा देना चाहते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back