केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन दोबारा से 10 से 15 जुलाई 2025 के बीच करवाया जायेगा। इसके अलावा 12th क्लास सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई एवं 10th क्लास सप्लीमेंट्री/ कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन 15 से 22 जुलाई तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सप्लीमेंट्री एग्जाम के साथ ही प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए CBSE 2025 एग्जाम गाइडलाइंस जारी की हैं। परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर साझा किये गए हैं। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं CBSE की ओर से निर्धारित नियमों का पालन करें।
सीनियर सेकेंडरी के लिए पात्रता
जिन छात्रों को प्रैक्टिकल में दोहराव (आरपी) के कारण कम्पार्टमेंट मिला है, उन्हें पूरक परीक्षाओं के दौरान केवल प्रैक्टिकल परीक्षा में उपस्थित होना होगा और ऐसे उम्मीदवारों को थ्योरी परीक्षा में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।
जिन छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों/आरबी) में फेल होने के कारण कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, उन्हें पूरक परीक्षा, 2025 के दौरान प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ-साथ थ्योरी परीक्षा में भी उपस्थित होना होगा।
परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी के लिए आप नीचे दी गई अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
किसी छात्र को किसी विषय में उत्तीर्ण घोषित किया जाता है, बशर्ते कि उसने थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन सहित 33 अंक प्राप्त किए हों। यदि किसी उम्मीदवार को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है और वह आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित था, तो ऐसे छात्रों को पूरक परीक्षा में प्राप्त थ्योरी अंकों के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन में आनुपातिक अंक दिए जाएंगे। पूरक परीक्षा के दौरान ऐसे छात्रों का कोई आंतरिक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
CBSE 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित करेगा। इसके अलावा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई 2025 को ही आयोजित की जाएगी।
परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी लेकिन पेपर के लिए अलग-अलग समय दिया जाएगा। कुछ विषयों के पेपर हल करने के लिए 3 घंटे और कुछ प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और कुछ पेपर के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक होगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back