छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं की परीक्षा के पहले दिन यानी 3 मार्च 2025 को हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 5 मार्च 2025 को द्वितीय भाषा की परीक्षा होगी। इसके बाद 07 मार्च 2025 को गणित का पेपर और फिर अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया जाएगा। पूरी डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर दोनों कक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय कर दिया है। स्कूल प्रमुख अपने लॉगिन क्रेडेंशियल - जैसे नाम और रोल नंबर दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वे इसे छात्रों को भी वितरित कर सकते हैं। छात्रों को यह भी ध्यान रखना होगा कि एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद वे इसे अच्छी तरह से जांच लें और फिर उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुँचें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 की परीक्षाएं 1 से 28 मार्च तक आयोजित करेगा। वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक अपनी सीट पर बैठ जाना होगा। इसके बाद 9:05 बजे कॉपी बांटी जाएगी। 9:10 बजे पढ़ने के लिए प्रश्नपत्र बांटा जाएगा। परीक्षा ठीक 9:15 बजे शुरू होगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा। यहां होमपेज पर 'इंफॉर्मेशन टैब' पर क्लिक करें। अब यहां आपको हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड लिंक का ऑप्शन मिलेगा। अब क्लास के हिसाब से लिंक को चुनें। अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। रिजल्ट चेक करें और फिर उसका प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवार ध्यान दें कि एडमिट कार्ड के साथ उन्हें स्कूल आईडी भी साथ लेकर आना होगा। इसके बिना छात्रों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही छात्रों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि वे परीक्षा केंद्र में कोई भी प्रतिबंधित चीज न लेकर जाएं। ऐसा करने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा। इस बात का ध्यान रखें।
Read More: CGBSE 12th Result 2025: Check Chhattisgarh Board Class 12 Result Date & Marksheet Details
Read More: Assam CEE 2025 Application Deadline Extended – Check New Date & Apply Online
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back