छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं का पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पुनर्मूल्यांकन परिणाम देख सकते हैं। परिणाम चेक करने से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 03 जुलाई को कक्षा 10वीं और 12वीं के पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी कर दिया है। पुनर्मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना अंतिम परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन का परिणाम देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने उन छात्रों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया था जो परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं थे। आपको बता दें, कक्षा 10वीं के लिए CGBSE बोर्ड परीक्षा 03 से 24 मार्च तक और कक्षा 12वीं के लिए CGBSE बोर्ड परीक्षा 01 से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 07 मई 2025 को जारी किया गया था। CGBSE बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद छात्र 15 दिनों के भीतर CGBSE पुनर्मूल्यांकन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CGBSE 10वीं और 12वीं पुनर्मूल्यांकन परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
यदि CGBSE 10वीं और 12वीं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा में छात्रों के पिछले अंकों से दस प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो छात्रों को संशोधित प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को अपना पुराना प्रमाण पत्र स्कूल में जमा करना होगा। लेकिन यदि पुनर्मूल्यांकन परीक्षा में पिछले अंकों से दस प्रतिशत की वृद्धि नहीं होती है, तो छात्रों को नया प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back