एनटीए की ओर से CSIR NET रिजल्ट परीक्षा समाप्त होने के 1 महीने बाद NTA द्वारा जारी किया जाता है। ऐसे में अनुमान है कि CSIR UGC NET जून रिजल्ट 2025 इस महीने के अंत में या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तारीख की जानकारी एनटीए द्वारा साझा की जाएगी।
UGC NET 2025 परीक्षा 28 जुलाई को देश भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 1 अगस्त को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर 3 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब इस परीक्षा में शामिल हुए 195241 अभ्यर्थी परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, जो इस महीने के अंत या सितंबर की शुरुआत में पूरा हो सकता है। पिछले पैटर्न को देखें तो NTA परीक्षा संपन्न होने के 1 महीने बाद परिणामों की घोषणा करता है।
प्रोविजनल CSIR UGC NET आंसर-की पर अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का निराकरण अब एनटीए द्वारा गठित विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किया जाएगा और अभ्यर्थियों का परिणाम फाइनल आंसर-की को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। ध्यान रहे कि फाइनल आंसर-की, परिणाम जारी होने से एक दिन पहले या परिणामों के साथ ही जारी की जाएगी। फाइनल CSIR NET आंसर-की सर्वमान्य होगी और इस पर आपत्ति दर्ज कराने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
आपको बता दें कि जून सत्र में NTA द्वारा गणित, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर एवं ग्रह विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, जीवन विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की UGC NET परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back