राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा CSIR NET और UGC NET 2025 परिणाम इस महीने के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और कटऑफ भी जारी की जाएगी। निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर पीएचडी प्रवेश और केवल पीएचडी प्रवेश के लिए अर्ह होंगे।
CSIR UGC NET 2025 जून सत्र की परीक्षा 28 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 1 अगस्त को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर 3 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म हो सकता है। पिछले पैटर्न को देखते हुए, एनटीए परीक्षा के 1 महीने बाद रिजल्ट जारी करता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस महीने के अंत में या सितंबर के पहले हफ्ते में नतीजों की घोषणा की जा सकती है।
CSIR UGC NET परिणाम जारी होने के साथ ही, एनटीए श्रेणीवार कटऑफ भी जारी करेगा। असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएचडी प्रवेश और केवल पीएचडी प्रवेश के लिए कटऑफ अलग-अलग घोषित की जाएगी। कटऑफ पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी जिसमें श्रेणीवार योग्यता अंक होंगे।
CSIR UGC NET परिणाम और कटऑफ जारी होने के साथ ही, NTA द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। कृपया ध्यान दें कि अंतिम उत्तर कुंजी सभी को स्वीकार्य होगी और इस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने का अवसर नहीं दिया जाएगा।
एनटीए द्वारा जून सत्र में गणित, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर एवं ग्रह विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, जीवन विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back