NTA की ओर से CSIR UGC NET December परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा 18 दिसंबर, 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NET) ने संयुक्त CSIR-UGC NET दिसंबर 2025 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। CSIR-UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो गई है। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आयोजित की जाती है। इसलिए, यह परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद की तलाश कर रहे या पीएचडी प्रोग्राम करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है।
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हुई थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीएसआईआर-यूजीसी नेट 2025 के लिए 24 अक्टूबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
CSIR-UGC NET December 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 18 दिसंबर, 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी।
CSIR UGC NET December परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
आवेदन संबंधी किसी भी समस्या के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011 40759000 या csirnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back