केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET जुलाई सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। आपको बता दें कि CTET परीक्षा साल में दो बार - जुलाई और दिसंबर में आयोजित की जाती है। आप इस पेज पर परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी देख सकते हैं।
CTET परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार जुलाई नोटिफिकेशन (CBSE CTET 2025 Notification) जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि CBSE द्वारा साल में दो बार जुलाई और दिसंबर में CTET परीक्षा आयोजित की जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा।
CTET द्वारा 2 पेपर आयोजित किए जाते हैं। CTET परीक्षा के पेपर 1 में बैठने के लिए, 12वीं कक्षा में 50% अंकों के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कुछ मामलों में उम्मीदवार का स्नातक की डिग्री के साथ B.Ed उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
इसके अलावा, कुछ मामलों में स्नातक की डिग्री के साथ B.Ed उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जनवरी अधिसूचना जारी होने के बाद विस्तृत शैक्षणिक योग्यता साझा की जाएगी।
आपको बता दें कि CTET 2025 पेपर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक भर्ती में भाग लेने के पात्र हो जाते हैं और पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक भर्ती में भाग लेने के पात्र हो जाते हैं।
आवेदन शुरू होने के बाद, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भर सकेंगे। ऑफलाइन या किसी अन्य तरीके से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएँगे। फॉर्म भरने के साथ ही श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा, तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म स्वतः ही रद्द कर दिए जाएँगे।
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये देने होंगे। इसके अलावा, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार जो एक पेपर के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें दोनों पेपर के लिए 50
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back