कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी परीक्षा के लिए जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, वे इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि बिना हॉल टिकट के केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। CUET PG परीक्षा 13 से 31 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप मार्च के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। यह स्लिप आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जारी की जाएगी। पोर्टल पर लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी की जानकारी स्लिप पाने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी, जिसके बाद वे यह स्लिप पा सकेंगे। उम्मीदवार ध्यान दें, एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड समझने की गलती न करें, यह परीक्षा से कुछ दिन पहले अलग से जारी की जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 2 जनवरी 2025 से शुरू किया था। उम्मीदवारों को 8 फरवरी 2025 तक मौका दिया गया था। इसके बाद उम्मीदवारों को परीक्षा फॉर्म में सुधार करने के लिए 12 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया था। वहीं, अब परीक्षा अगले महीने यानी मार्च में आयोजित की जाएगी।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पीजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब होमपेज पर सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें। यहां अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स डालें और Continue पर क्लिक करें। आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें।
CUET PG परीक्षा के सफल आयोजन के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इसे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया जाएगा। उम्मीदवार तय तिथि के अंदर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। साथ ही फीस भी जमा करनी होगी। तय तिथि बीत जाने के बाद कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके साथ ही इसी आधार पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। ये रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही CUET UG परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। सूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Read More: CUET UG 2025 Registration Begins – Check Eligibility, Documents & Apply Online
Read More: How to Fill KCET Application Form 2025? Step-by-Step Guide, Fees & Last Date
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back