CUET UG 2025 Answer Key: CUET UG 2025 की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की प्रक्रिया 20 जून को समाप्त हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 200 रुपये शुल्क के साथ अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति जताने का यह आखिरी मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 20 जून 2025 (रात 11:50 बजे तक) आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया बंद कर देगी। जिन छात्रों को आंसर-की में किसी सवाल के जवाब को लेकर संदेह है, वे cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि (या पासवर्ड) की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपए का शुल्क देना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के समर्थन में साक्ष्य भी प्रस्तुत करने होंगे। बिना प्रमाण के आपत्ति दर्ज करने पर उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों की विशेषज्ञ पैनल द्वारा जांच की जाएगी। उनके मूल्यांकन के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी और इसके आधार पर CUET UG 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
CUET UG 2025 परीक्षा 13 मई से 3 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। हालाँकि, अकाउंटेंसी/बुक कीपिंग परीक्षा जो पहले 13 और 16 मई को आयोजित होने वाली थी, उसे 2 और 4 जून को पुनर्निर्धारित किया गया था। इसी तरह, तमिल और उर्दू विषयों की परीक्षा जो पहले 22 मई को आयोजित होने वाली थी, उसे 4 जून 2025 को पुनर्निर्धारित किया गया था।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back