स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की सोच रहे छात्रों को जल्द से जल्द CUET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। 22 मार्च के बाद NTA द्वारा आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। छात्र CUET UG 2025 पंजीकरण ऑनलाइन NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक से कर सकते हैं।
देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और विभिन्न अन्य सरकारी संस्थानों के अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन लेने की सोच रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख NTA ने 22 मार्च 2025 तय की है। ऐसे में आखिरी दिनों में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए छात्र बिना देरी किए तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। वेबसाइट पर किसी भी तरह की दिक्कत के लिए NTA जिम्मेदार नहीं होगा।
CUET UG 2025 आवेदन पत्र राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन भरा जा सकता है। छात्र आवेदन पत्र स्वयं या किसी कैफ़े की मदद से भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ ही छात्रों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा, बिना शुल्क के जमा किए गए फॉर्म स्वतः ही निरस्त हो जाएँगे। आपकी सुविधा के लिए यहाँ आवेदन लिंक भी दिया जा रहा है, जिस पर क्लिक करके छात्र सीधे फॉर्म भर सकते हैं।
CUET UG 2025 Application Form Link
Click here to download the brochure.
एनटीए की ओर से विषयों के हिसाब से आवेदन शुल्क तय किया गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। जो छात्र 3 विषयों के लिए आवेदन करेंगे और सामान्य वर्ग से हैं, उन्हें 1000 रुपये जमा करने होंगे। ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग को 900 रुपये और एससी/एसटी/पीएच वर्ग को 800 रुपये जमा करने होंगे। तीन विषयों के बाद अतिरिक्त विषय जोड़ने पर अनारक्षित वर्ग को प्रति विषय 400 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी को 375 रुपये और एससी/एसटी/पीएच वर्ग को 350 रुपये देने होंगे। देश के बाहर के केंद्रों के लिए छात्रों को आवेदन शुल्क के तौर पर 4500 रुपये और प्रत्येक विषय जोड़ने के लिए 1800 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
एनटीए द्वारा सीयूईटी परीक्षा कुल 13 भाषाओं - असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 37 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 60 मिनट यानी 1 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 8 मई से 1 जून 2025 तय की गई है।
Read More: CUET 2025: Exam Dates (Soon), Notification, Eligibility, Registration & Revised Pattern
Read More: CUET PG Exam 2025: Syllabus, Exam Dates (Mar 13-31), Hall Ticket, Advance City Slip (Mar)
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back