कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET UG 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को तय तिथि के अंदर आवेदन पत्र में सुधार करना होगा। परीक्षा 8 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, यूजी (CUET UG 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर लें। क्योंकि अंतिम तिथि नजदीक है। इसलिए आखिरी पल का इंतजार न करें। आपको बता दें कि परीक्षा के लिए आवेदन विंडो 22 मार्च, 2025 को NTA द्वारा बंद कर दी जाएगी। परीक्षा के लिए शुल्क 23 मार्च, 2025 तक स्वीकार किया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा।
इन भाषाओं में आयोजित की जाएगी CUET UG 2025 परीक्षा
CUET UG परीक्षा 2025 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कई भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों और विषयों की संख्या के आधार पर परीक्षा दो या तीन शिफ्टों में कई दिनों तक आयोजित की जाती है।
CUET UG 2025 परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/ CUET-UG पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध CUET UG रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्टर होने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें। आवेदन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें। सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
Read More: Bihar Board 12th Result 2025: कब जारी होगा इंटर का रिजल्ट? यहां देखें अपडेट
Read More: CBSE 12वीं हिंदी परीक्षा 2025 आज से शुरू, पास होने के लिए चाहिए 33% अंक
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back