नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जल्द ही CUET UG रिजल्ट 2025 जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों के लिए फाइनल आंसर-की भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। CUET UG स्कोरकार्ड के जरिए छात्र देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और विभिन्न अन्य सरकारी संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) में शामिल हुए लाखों छात्र बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे आगे एडमिशन के लिए प्रक्रिया में भाग ले सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन की जाएगी। इसके बाद छात्र लॉगिन डिटेल्स डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि रिजल्ट किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजा जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले फाइनल आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति जताई थी, वे इससे अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। फाइनल आंसर की को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट जारी किया जाएगा। CUET UG 2025 फाइनल आंसर की सर्वमान्य होगी और इस पर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज कराने का मौका नहीं दिया जाएगा।
इस प्रवेश परीक्षा CUET 2025 में प्राप्त रैंक के आधार पर छात्रों को यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और विभिन्न अन्य सरकारी संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back